FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रेलवे स्टेशन रोड पर सोती पुल में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी

रेलवे स्टेशन रोड पर सोती पुल में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी हजारीबाग/अशोक बंटी राज हजारीबाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर क...

रेलवे स्टेशन रोड पर सोती पुल में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी


हजारीबाग/अशोक बंटी राज


हजारीबाग रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहम्मद आलम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह डामोडिह में किराये के मकान में रहता था।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, युवक नशे का सेवन करता था। आशंका जताई जा रही है कि पुल के पास से गुजरने के दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। पुलिस के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस जांच और शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं