FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

हजारीबाग में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू, पुलिस ने किया निरीक्षण।

हजारीबाग में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू, पुलिस ने किया निरीक्षण। हजारीबाग/अशोक बंटी राज  हजारीबाग। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस...

हजारीबाग में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू, पुलिस ने किया निरीक्षण।


हजारीबाग/अशोक बंटी राज 


हजारीबाग। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं जाममुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के निर्देशानुसार वन-वे यातायात व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) की उपस्थिति में शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। पुराना बस स्टैंड से झंडा चौक जाने वाले मार्ग पर बुढ़वा महादेव चौक, गाड़ीखाना चौक एवं बंशीलाल चौक का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निर्धारित वन-वे व्यवस्था के तहत बंशीलाल चौक से गाड़ीखाना चौक तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालक बुढ़वा महादेव चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। वहीं, बुढ़वा महादेव चौक से बंशीलाल चौक जाने वाले मार्ग पर प्रवेश निषेध रहेगा। इस दिशा के वाहन गाड़ीखाना चौक होकर जाएंगे। इसी प्रकार गाड़ीखाना चौक से बुढ़वा महादेव चौक की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इस मार्ग के वाहन बंशीलाल चौक होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से निर्धारित वन-वे नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही यातायात पुलिस एवं मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करने का आग्रह किया है, ताकि शहर में जाम की समस्या पर नियंत्रण रखते हुए यातायात को सुचारू बनाया जा सके।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!