केरेडारी में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार कराली और पाताल पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास की गिर...
केरेडारी में ACB की बड़ी कार्रवाई, 9 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत सेवक गिरफ्तार
कराली और पाताल पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास की गिरफ्तारी से सरकारी महकमे में मचा हड़कंप
केरेडारी/अशोक बंटी राज
हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कराली एवं पाताल पंचायत के पंचायत सेवक तालेश्वर दास को 9,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रखंड क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। सरकारी कर्मचारी की गिरफ्तारी से सरकारी महकमे में भी चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


No comments