FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

छिबरामऊ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाईNews

 60 वर्षीय महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार • छिबरामऊ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवा...

 60 वर्षीय महिला को पेट्रोल डालकर जलाने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार




• छिबरामऊ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई

कन्नौज।

 रिपोर्ट-छोटे तिवारी 

जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के ग्राम तिगुड़िया में 60 वर्षीय महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

कानपुर के उर्सला अस्पताल में महिला का उपचार जारी

पुलिस के मुताबिक, 27 अक्टूबर को ग्राम तिगुड़िया निवासी सोनतारा (60), पत्नी विजय राठौर, को तेल डालकर जलाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया।

 चिकित्सकों ने करीब 30 प्रतिशत जलने की चोटें बताते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर किया, जहां उनका उपचार जारी है।

पीड़िता के पति की तहरीर के आधार पर थाना छिबरामऊ में मुकदमा संख्या 474/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत सर्वेश बाथम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छिबरामऊ पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की टीमें लगाई गई थीं। 28 अक्टूबर की रात करीब 1:45 बजे तालग्राम रोड स्थित पुलिया के पास पुलिस टीम ने आरोपी की घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), छिबरामऊ भेजा। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!