FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पगार गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो घायल समेत पांच गिरफ्तार

पगार गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो घायल समेत पांच गिरफ्तार    पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और फायरिंग ...

पगार गोलीकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो घायल समेत पांच गिरफ्तार 


 पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा, तीन मोबाइल, दो मोटरसाइकिल और फायरिंग का वीडियो बरामद


केरेडारी/Ashok Banty Raj 



हजारीबाग। केरेडारी थाना क्षेत्र के पगार ओपी अंतर्गत गोलीबारी की घटना का हजारीबाग पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें गोली लगने से घायल दो युवक भी शामिल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 की रात पगार गांव के नरजोरवा टांड़ फुटबॉल मैदान में पांचों युवक पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान माइनिंग क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने की योजना बनाने की बात सामने आई। इसी बीच सचिन कुमार महतो ने कथित तौर पर अवैध हथियार से फायरिंग की। इसके बाद रूपलाल महतो हथियार से छेड़छाड़ करने लगा, तभी अचानक गोली चल गई। गोली रूपलाल के बाएं हाथ की हथेली और रमेश कुमार महतो की दाहिनी जांघ में लगी, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना को छिपाने के लिए पांचों युवकों ने कथित तौर पर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। शुरुआत में उन्होंने अज्ञात अपराधियों द्वारा पतरा पुल के पास गोली मारने की कहानी बताई। 23 अक्टूबर की सुबह करीब 9:15 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। एसआईटी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों और उनके साथ मौजूद अन्य युवकों से अलग-अलग पूछताछ की। सभी के बयानों में अंतर मिलने पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद मोबाइल फोन की जांच में घटना के दौरान हथियार लहराने और फायरिंग करने का वीडियो मिला। पुलिस के मुताबिक, सख्ती से पूछताछ करने पर पांचों ने घटना से संबंधित अपनी भूमिका स्वीकार की।

पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन कुमार महतो (22), पिता बालेश्वर महतो, निवासी सोतियाबार टोला, अनोज कुमार महतो (22), पिता पारसनाथ महतो, निवासी हेठली, शिवलाल कुमार महतो (21), पिता तेजनारायण महतो, निवासी हेठली, रूपलाल महतो (20), पिता उमेश कुमार महतो, निवासी पगार, तथा रमेश कुमार महतो (22), पिता कारू महतो, निवासी नावाडीह पगार के रूप में हुई है। रूपलाल और रमेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक मैगजीन सहित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, 7.65 एमएम के दो खोखे, तीन मोबाइल फोन, फायरिंग का वीडियो रखने वाली एक पेन ड्राइव और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

इस मामले में केरेडारी थाना (पगार ओपी) कांड संख्या 122/26, दिनांक 24 अक्टूबर 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111(2), 111(3), 109(1), 238(b) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26, 27 और 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरी कार्रवाई अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद के नेतृत्व में की गई। टीम में बड़कागांव अंचल के पुलिस निरीक्षक मो. शाहिद रजा, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार, केरेडारी थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय, पगार ओपी प्रभारी दिनेश मंडल, लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा, सिकरी ओपी प्रभारी राम कुमार राम, विवेक कुमार, अभय आनंद, कपुल दीपक नाग सहित पगार ओपी और केरेडारी थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!