FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पीपरपुर के दिवंगत 8 स्वतंत्रता सेनानियों News

    28 नवम्बर 2024  जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पीपरपुर के दिवंगत 8 स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में अमृत सरोवर का लोकार्पण ...

 

 

28 नवम्बर 2024  जिलाधिकारी डॉ० इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्राम पीपरपुर के दिवंगत 8 स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में अमृत सरोवर का लोकार्पण किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते हुए सेनानियों के योगदान को याद किया।

पीपरपुर गांव के निवासी दर्शन लाल शुक्ल 12 अगस्त 1942 को औरैया तहसील भवन पर लगे अंग्रेजी झंडा यूनियन जैक को उतार कर तिरंगा फहराते समय अंग्रेजों द्वारा की गई गोलीबारी में जहां शहीद हुए थे, वहीं इस गांव के स्वर्गीय राजा राम त्रिपाठी, जय नारायण तिवारी, चिरौंजी लाल गुप्त, राज नारायण तिवारी,श्री नारायण तिवारी, बैकुंठ नारायण पांडे तथा रामसेवक जोशी ने स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी की और कई बार जेल यात्रा की। जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों की मांग पर गांव में शहीद सेनानियों की स्मृति में पार्क या भवन स्थल बनाए जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग बलिदान के कारण ही आज हम आजाद भारत में काम कर पा रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने आजादी की लड़ाई में पीपरपुर और क्षेत्र के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पूरा जिला क्रांतिकारियों की सरजमीं रहा है। इसके पूर्व कार्यक्रम संयोजक सुधीर त्रिपाठी, शोभित त्रिपाठी, प्रधान अशोक यादव, प्रबंधक राजेश त्रिपाठी आदि ने अतिथियों का शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजन वीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य अरुण त्रिपाठी तथा सुधीर त्रिपाठी व शोभित त्रिपाठी को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 

रिपोर्टर 
      सत्य प्रकाश बाजपेई

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं