FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी प्रेस क्लब भवन का विधायक अम्बा प्रसाद ने किया उद्घाटन

  केरेडारी प्रेस क्लब भवन का विधायक अम्बा प्रसाद ने किया उद्घाटन केरेडारी/हजारीबाग News 24 First Express  केरेडारी प्रखण्ड कार्यालय परिषर मे...

 

केरेडारी प्रेस क्लब भवन का विधायक अम्बा प्रसाद ने किया उद्घाटन


केरेडारी/हजारीबाग

News 24 First Express 


केरेडारी प्रखण्ड कार्यालय परिषर में  विधायक मद से बने प्रेस क्लब के भवन का उद्घाटन गुरुवार को बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने फिता काट कर व नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर इस भवन में वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना भी किया गया। 


उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित करते हुए अम्बा प्रसाद ने कहा की मैं क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए हर समय समर्पित हूं। केरेडारी के पत्रकारों के द्वारा लंबे समय से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी और अब ये भवन बन कर तैयार हुआ है। पूजन के बाद क्षेत्र के कई प्रशासनिक पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 




मौके पर प्रमुख सुनीता देवी, उपप्रमुख अमेरिका महतो, विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, थाना प्रभारी अजित कुमार, विधायक प्रशासनिक प्रतिनिधि चंदन कुमार गुप्ता,  पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज वर्मा, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता, आजसू प्रखण्ड अध्यक्ष बैजनाथ महतो, पत्रकारों में मुकेश कुमार, अरुण यादव सुमंत साहा, अशोक बंटी राज, अवधेस यादव, इंद्रजीत गिरी , रवि कुमार मिश्रा, अमित माली, सुरेश मिश्रा, रवि सोनी, अशोक राणा, संजीत कुमार, ज्ञान पासवान, सनोज कुमार, अजय तिवारी, गणेश राम, मिथलेश कुमार, बरुण पासवान, पवन कुमार समेत कई लोग मौजूद थें।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close