प्रखंड कोर कमेटी की चुनावी बैठक में निर्देश अनुशासित होकर सम्मान देते हुए लड़ना है चुनाव :- अंबा प्रसाद सभी की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान ह...
प्रखंड कोर कमेटी की चुनावी बैठक में निर्देश अनुशासित होकर सम्मान देते हुए लड़ना है चुनाव :- अंबा प्रसाद
सभी की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान ही चुनाव का आधार रहेगा- रविंद्र गुप्ता
बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के तीनो प्रखंड में कांग्रेस प्रखण्ड कोर कमेटी कि बैठक हुआ संपन्न। पतरातु, बड़कागांव और केरेडारी के कार्यकर्ताओं ने पुरी बहुमत के साथ विजय बना कर इस बार विधायक अंबा प्रसाद को मंत्री बनाने का संकल्प लिया। वही विधायक अंबा प्रसाद के केरेडारी स्थित आवासीय कार्यालय में प्रखंड के सभी प्रकोष्ठों की अहम बैठक दिन बृहस्पतिवार को देर शाम प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी मोर्चा के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में जाकर सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए लोगों को झारखंड सरकार व विधायक द्वारा कराए गए जनोपयोगी कार्यों से अवगत कराने एवं बूथ कमिटी को मजबूत करने का निर्णय भी लिया। वही इस कार्यक्रम का संचालन 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम एवं विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव संयुक्त रूप से किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अंबा प्रसाद एवं इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज सामिल हुवे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्रवासी अपने परिवार की सदस्य होने के नाते कार्यकाल के शुरुआत से ही लोगों के हर सुख दु:ख की भागी बनकर कार्य किया है।
विधायक प्रतिनिधी सुरेश साव ने कहा कि विधायक द्वारा सभी की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान ही चुनाव का आधार रहेगा और इसी मूल मंत्र पर हमारी पार्टी चुनाव में उतरेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रविन्द्र गुप्ता ने कहा कि विरोधी चाहे जितनी भी ताकत लगा लें, जनता भ्रमित होने वाली नहीं है।आगामी विस चुनाव में हर हाल में महागठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार करेगा और लगातार चौथी बार बड़कागांव से कांग्रेस पार्टी का विधायक बनेगा।
मौके पर इंटक प्रदेश सचिव अंकित राज, मुखिया दिनेश साव, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, मुखिया प्रतिनिधि अमित दुबे, वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार दुबे, चंदन गुप्ता, मोहम्मद अफजल, जागेश्वर साव, महेंद्र रजक, युवा नेता इशु राम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरेश साव, पंचायत अध्यक्ष सुरेश राम, बालेश्वर साव, उमेश साव, मोहन साव, संतोष शर्मा, फुनेश्वर रजक, प्रदीप साव, गणेश कुमार, तिलेश्वर महतो, शकुंती देवी, मोहम्मद तसलीम, वरिष्ठ कांग्रेसी कुलदीप तिवारी,रामेश्वर सिंह नारायण तिवारी, मेहंदी हसन, बिनोद राम, सुखिया देवी, पूनम देवी, मनोज साव गणेश साव, छोटेलाल साव, भागीरथ साव, अवधेश रजक, मनोहर तिवारी, रूपेश कुमार, डॉक्टर हाशिम अंसारी, रंजीत रजक, प्रेम साव, पवन गंझु, सहित कई लोग मौजूद थे।
No comments