FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NML पकरी बरवाड़ीह ने सोहराय कलां और संस्कृति पेंटिंग का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया

  NML पकरी बरवाड़ीह ने सोहराय कलां और संस्कृति पेंटिंग का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया बड़कागांव / हजारीबाग News 24 First Express  NML पकरी बरव...

 

NML पकरी बरवाड़ीह ने सोहराय कलां और संस्कृति पेंटिंग का प्रशिक्षण का शुभारंभ किया


बड़कागांव / हजारीबाग

News 24 First Express 


NML पकरी बरवाड़ीह कोयला खनन परियोजना ने एनटीपीसी NTPC / ITI परिसर में बड़कागांव क्षेत्र की 40 स्कूली छात्राओं के लिए कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को सोहराय कलां और संस्कृति पेंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

कार्यक्रम का उद्घाटन तजीन फैज, अध्यक्षा जागृति महिला संघ, ने हर्षोल्लास के साथ किया। उद्घाटन समारोह में जागृति महिला संघ की उप अध्यक्षा मीनाक्षी सक्सेना, जनरल सेक्रेटरी सबरीन चौधरी, वरीय प्रबंधक विदिशा पॉल, उप महाप्रबंधक संजीत कुमार सेनापति एवं अन्य उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि तजीन फैज ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम लड़कियों के उज्जवल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने छात्राओं को सोहराय कलां एवं संस्कृति की चित्रकला में मेहनत और लगन से सीखने के लिए प्रेरित किया और पकरी बरवाड़ीह की इस पहल की सराहना की।

यह प्रशिक्षण कार्यशाला साप्ताहिक होगी, जिसमें +2 हाई स्कूल बड़कागांव और जीडीएम हाई स्कूल बड़कागांव की कक्षा 10वीं और 12वीं की छात्राओं का चयन किया गया है। इन छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम स्कूल की छुट्टियों के दौरान आयोजित किया जाएगा, और सफल समापन के बाद उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग

Ashok Banty Raj - 9835533100


No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close