FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

NTPC पकरी की ऐतिहासिक उपलब्धि, देशभर की ओपनकास्ट खदानों में अव्वल, 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित

NTPC पकरी बरवाडीह की ऐतिहासिक उपलब्धि, देशभर की ओपनकास्ट खदानों में अव्वल, 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित बड़कागांव /अशोक बंटी राज  NTPC माइनिंग...

NTPC पकरी बरवाडीह की ऐतिहासिक उपलब्धि, देशभर की ओपनकास्ट खदानों में अव्वल, 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित




बड़कागांव /अशोक बंटी राज 



NTPC माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट को कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग ऑफ कोल माइंस पहल के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024–25 के लिए देश की सभी ओपनकास्ट कोयला खदानों में समग्र प्रथम स्थान तथा 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार रायपुर में आयोजित स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में माननीय केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान किया गया। यह उल्लेखनीय उपलब्धि है कि पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने लगातार दूसरे वित्तीय वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर समग्र प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि कोयला खनन क्षेत्र में परियोजना के निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं कार्यकुशलता को दर्शाती है। यह सम्मान परियोजना की परिचालन उत्कृष्टता, सुरक्षित एवं सतत खनन पद्धतियों, तकनीकी उन्नति तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। साथ ही, यह सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को अपनाने, परिचालन दक्षता बढ़ाने एवं जिम्मेदार खनन सुनिश्चित करने की दिशा में परियोजना के निरंतर प्रयासों को भी रेखांकित करता है।
कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग पहल के अंतर्गत कोयला खदानों का मूल्यांकन परिचालन प्रदर्शन, सुरक्षा, पर्यावरण प्रबंधन, प्रौद्योगिकी के उपयोग तथा सतत खनन पद्धतियों सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया जाता है। राष्ट्रीय स्तर पर लगातार प्राप्त यह सम्मान एनएमएल पकरी बरवाडीह कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के कर्मचारियों एवं सभी हितधारकों के समर्पण, टीम भावना और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। यह उपलब्धि भारतीय कोयला खनन उद्योग में उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित करने की दिशा में परियोजना की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!