FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

बरही में नकली Action 7 तंबाकू का भंडाफोड़, 523 पैकेट बरामद; दो लोगों पर कार्रवाई

बरही में नकली Action 7 तंबाकू का भंडाफोड़, 523 पैकेट बरामद; दो लोगों पर कार्रवाई हजारीबाग/बरही। अशोक बंटी राज हजारीबाग जिले के बरही थाना क...

बरही में नकली Action 7 तंबाकू का भंडाफोड़, 523 पैकेट बरामद; दो लोगों पर कार्रवाई



हजारीबाग/बरही। अशोक बंटी राज



हजारीबाग जिले के बरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली तंबाकू उत्पाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 523 पैकेट नकली Action 7 Tobacco बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 16 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को मिली सूचना के बाद टीम गठित कर बरही चौक स्थित गया रोड में छापेमारी की गई। सबसे पहले R.K. Traders की जांच के दौरान 505 पैकेट पीले रंग के Action 7 Tobacco बरामद किए गए, जिन्हें जांच में नकली पाया गया। पूछताछ के दौरान पुलिस को कथित तौर पर जानकारी मिली कि उक्त सामान पास के दुकानदार से लिया गया था। इसके बाद नरेश प्रसाद स्टोर में जांच की गई, जहां से नीले रंग के Action 7 Tobacco के 18 पैकेट बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, ये पैकेट भी नकली पाए गए। पुलिस का कहना है कि बरामद उत्पादों पर निर्माण एवं एक्सपायरी तिथि अंकित नहीं थी। साथ ही पैकेट पर अंकित एमआरपी को लेकर भी अनियमितता पाई गई। बरामद सभी सामान को विधिवत जब्त कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने संदीप सेठ और रोहित वर्णवाल को संलिप्त बताया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में बरही एसडीपीओ राधाप्रेम किशोर, बरही थाना प्रभारी बिनोद कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं