FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

​उधार रकम मांगने पर हुआ विवादNews

 उधार के दो लाख रुपये मांगने पर युवक की हथौड़े व चाकू से प्रहार कर हत्या, आरोपी दंपती गिरफ्तार ​ (बागपत): दो लाख रुपये का बकाया मांगना एक यु...

 उधार के दो लाख रुपये मांगने पर युवक की हथौड़े व चाकू से प्रहार कर हत्या, आरोपी दंपती गिरफ्तार


​ (बागपत): दो लाख रुपये का बकाया मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। लेन-देन के विवाद में दंपती ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक पर हथौड़े व धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।



उनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

​उधार रकम मांगने पर हुआ विवाद



थाना बड़ौत क्षेत्र के ग्राम शिकोहपुर निवासी सत्येंद्र पुत्र मगन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके भाई दीपेंद्र ने बावली रोड नई बस्ती निवासी राहुल पुत्र इन्द्रपाल को दो लाख रुपये उधार दिए थे। 

दीपेंद्र जब अपने रुपये मांगने राहुल के घर गया, तो राहुल, उसकी पत्नी और कुछ अज्ञात साथियों ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने दीपेंद्र पर हथौड़े व धारदार हथियारों से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

मुकदमा दर्ज कर शुरू की छानबीन तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 642/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 3(5) के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। अपराध नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ौत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल (35 वर्ष) और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

​हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया एक हथौड़ा और एक चाकू बरामद किया। आरोपियों ने स्वीकार किया कि इन्हीं हथियारों से दीपेंद्र की हत्या की गई थी। 

साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मुकदमे में 4/25 आयुध अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा बढ़ा दी है।


​गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 

आरोपियों को दबोचने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद आसिफ अली, महिला उपनिरीक्षक रीतू काजल, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, हेड कांस्टेबल अमित नागर और महिला कांस्टेबल करुणा चाहल शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं