महोबा संवाददाता- भूमित्रा सोनी कर्नाटक के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदरणीय श्री राघवेंद्र वी0 द्वारा आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ...
महोबा
संवाददाता- भूमित्रा सोनी
कर्नाटक के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आदरणीय श्री राघवेंद्र वी0 द्वारा आज जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया गया।
आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत निर्वाचन कार्यालय में EVM एवं VVPAT मशीनों की चल रही प्रथम स्तरीय जाँच (First Level Checking-FLC) की प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को EVM -VVPAT की FLC संबंधी आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया।
** महोदय ने FLC के दौरान मशीनों की जाँच की प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों से जाँच की प्रगति, मशीनों के रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था एवं अभिलेखों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही FLC की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित मानकों के अनुसार पारदर्शी ढंग से संपन्न कराये जाने के निर्देश दिये गए।
** BEL इंजीनियरों को FLC के कार्य को ECI के प्रोटोकॉल के अनुसार पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता से संपन्न कराने के निर्देश दिये।
** महोदय द्वारा EVM एवं VVPAT वेयरहाउस की सीसीटीवी निगरानी, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षित भंडारण एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के निर्देश दिये गए।
No comments