FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

जमीन पर कब्जा करने के आरोपी और संबंधित लेखपाल पर कार्यवाही को लेकर महिला ने उठाया खतरनाक कदमNews

 जमीनी कब्जे को लेकर न्याय नहीं मिला तो तहसील मुख्यालय स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी 56 वर्षीय महिला  • मामला कन्नौज जिले की तहसील मुख्यालय स्थ...

 जमीनी कब्जे को लेकर न्याय नहीं मिला तो तहसील मुख्यालय स्थित पानी की टंकी पर चढ़ी 56 वर्षीय महिला 
• मामला कन्नौज जिले की तहसील मुख्यालय स्थित तिर्वा का।


• जमीन पर कब्जा करने के आरोपी और संबंधित लेखपाल पर कार्यवाही को लेकर महिला ने उठाया खतरनाक कदम।



• दो घंटे तक पानी की टंकी पर चढ़ी महिला की हालत बिगड़ते देख नायब तहसीलदार, सीओ द्वारा लिखित कार्यवाही के आश्वाशन के बाद महिला को उतारा जा सका नीचे।
• मौके पर जुटी रही बड़ी संख्या में अधिकारियों, पुलिस और लोगों की भीड़, उपचार को लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई महिला।




ब्यूरो रिपोर्ट अवनीश चंद्र उर्फ छोटे तिवारी 

 कन्नौज। 

अपनी जमीन के 13 फीट हिस्से पर कब्जा करने वाले कब्जेदार के खिलाफ अधिकारियों से अपनी समस्या के निदान,कार्यवाही और न्याय को लेकर चक्कर लगाकर थक चुकी एक 56 वर्षीय महिला ने न्याय नहीं मिलने पर खतरनाक कदम उठा लिया। तहसील मुख्यालय स्थित पानी की ऊंची टंकी पर महिला दो घंटे तक मौजूद रही। सूचना पर मौके पर अधिकारियों के अलावा भीड़ के पहुंचने और समझाने पर भी महिला नीचे नहीं उतरी। अधिकारियों द्वारा मामले में कार्यवाही का लिखित आश्वाशन दिए जाने, आरोपी को अपनी सुपुर्दगी में लेने की बात पर टंकी पर चढ़ी महिला को दो घंटे बाद नीचे उतारा जा सका। हालत बिगड़ने पर महिला को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज में पुलिस सुरक्षा के बीच भर्ती कराया गया।

बताते चलें कि, तिर्वा तहसील में रविवार का दिन होने के कारण बहुत चहल पहल नहीं थी। इसी बीच सुबह पौने 11 बजे के करीब तहसील के निकट तिर्वा कन्नौज मार्ग पर बसे गांव बहादुरपुर के पैतृक निवासी(वर्तमान में तिर्वा ठठिया रोड) निवासी स्व. संतोष राजपूत की पत्नी 56 वर्षीय किरन देवी तहसील मुख्यालय स्थित पानी की टंकी पर जाकर चढ़ गई।

शोर गुल की आवाज पर लोगों की भीड़ लगी तो मौके पर नायब तहसीलदार अमित पाठक और सतीश कन्नौजिया के अलावा सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला के साथ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा।

पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को नीचे उतारने को लेकर अधिकारियों ने महिला से मोबाइल से बात कर उनकी समस्या हल की जाएगी आश्वाशन दिया, लेकिन महिला लिखित कार्यवाही के आश्वाशन पर अड़ी रही। आखिर दो घंटे बाद कार्यवाही का लिखित  आश्वाशन मिलने के बाद पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को पुलिस बल ने समझा बुझाकर नीचे उतारा। इस बीच महिला की हालत बिगड़ गई जिसके बाद महिला को पुलिस बल की सुरक्षा व्यवस्था के बीच तिर्वा मेडिकल कॉलेज में उपचार हेतु भर्ती कराया गया।

मामले में महिला ने बताया कि, उनकी बहादुरपुर गांव स्थित जमीन के 13 फीट हिस्से पर सौंरिख थाना क्षेत्र के गांव नगला डडुअन निवासी राजकुमार पुत्र झब्बूलाल ने कब्जा कर लिया है। उनका कहना था कि, गांव में राजकुमार ने जमीन ली है उस पर अपना निर्माण कार्य कराए जाने के दौरान निकट स्थित मेरी जमीन पर भी कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया।

विरोध करने पर भी उपरोक्त कब्जेदार नहीं मान रहे हैं। अपनी समस्या को लेकर उन्होंने जिले से लेकर तहसील स्तरीय अधिकारियों, पुलिस से भी शिकायत की और कार्यवाही की मांग करते हुए न्याय मांगा, लेकिन कई चक्कर लगाने के बाद भी उनकी समस्या का निदान नहीं हो सका। कोर्ट से स्टे के बावजूद भी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया।महिला का कहना था कि संबंधित लेखपाल ने भी उनके मामले में जांच पड़ताल नहीं की और समस्या को लेकर अपनी रिपोर्ट लगाने को लेकर पैसों की मांग की।

महिला का कहना था कि, जब उनको कहीं से भी न्याय नहीं मिला तो उनके पास पानी की टंकी पर चढ़ना और खतरनाक कदम उठाना मजबूरी बन गया था। महिला दोषी कब्जेदार और संबंधित लेखपाल के खिलाफ अधिकारियों द्वारा लिखित कार्यवाही का आश्वाशन मिलने के बाद ही पानी की टंकी से नीचे उतरीं।

मामले में उपरोक्त अधिकारियों का कहना था, कि मामले में आरोपी के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है और दोबारा पैमाईश के बाद ही आगे का कार्य किया जाएगा। मामले की जांच पड़ताल जारी है। संबंधित लेखपाल के खिलाफ भी जांच पड़ताल की जा रही है।
वहीं कोतवाली प्रभारी संजय शुक्ला का कहना है कि आरोपी कब्जेदार को कोतवाली लाया गया है और मामले में पूंछताँछ जारी है।अधिकारियों ने यह भी बताया कि,
मामले में न्यायालय का आदेश आने तक मौके पर यथास्थित बनाए रखी जाएगी।

फिलहाल पानी की टंकी पर चढ़ी महिला को तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए जाने और उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार था।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं