PVUNL में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस पतरातु रामगढ़ Ashok Banty Raj पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...
PVUNL में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
पतरातु रामगढ़
Ashok Banty Raj
पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आज टाउनशिप ग्राउंड में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) ए.के. सहगल, स्वर्णरेखा महिला समिति की अध्यक्ष रेनू सहगल, CGM (O&M) मनीष खेतरपाल, GM (Project) विष्णु दत्ता दास, GM (Admin & Maintenance) ओ.पी. सोलंकी, GM (Operation) अरुण सिंह, GM FM प्रशांत पाटिल, HOHR जियाउर रहमान, अन्य AGM, अधिकारी एवं कर्मचारी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर O&M कार्यालय, प्रोजेक्ट कार्यालय एवं बाल भवन में ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात टाउनशिप ग्राउंड में मुख्य समारोह के दौरान पीवीयूएनएल के CEO ए.के. सहगल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। समारोह के दौरान CISF, DAV विद्यालय के विद्यार्थियों तथा DGR समूह द्वारा शानदार गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात CEO ए.के. सहगल ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने पीवीयूएनएल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए तकनीकी क्षेत्र में प्रगति के साथ-साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR), सामुदायिक विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने टीम पीवीयूएनएल को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं समर्पण के लिए बधाई दी।
सामाजिक सरोकारों के तहत पीवीयूएनएल प्रबंधन द्वारा आसपास के विद्यालयों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों को चलने में सहायता के लिए वॉकिंग स्टिक वितरित की गई। इसके साथ ही जरूरतमंदों को ट्राई साइकिल भी प्रदान की गई। इस पहल के माध्यम से पीवीयूएनएल ने अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को एक बार फिर प्रदर्शित किया। जिसके बाद टाउनशिप में मल्टीपरपज हॉल एंड बैडमिंटन हॉल का भी उद्घाटन किया। समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, सामुदायिक सहभागिता और पीवीयूएनएल परिवार की एकजुटता के संदेश के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने सभी उपस्थित लोगों में देश के विकास में योगदान देने तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।ब्यूरो रिपोर्ट रामगढ़





No comments