* अजीतमल औरैया* *रिपोर्ट- सुरेश राजपूत औरैया* *अमावता नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस* अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अ...
* अजीतमल औरैया*
*रिपोर्ट- सुरेश राजपूत औरैया*
*अमावता नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस*
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अमावता नहर पुल से करीब 100 मीटर दूर मंगलवार शाम नहर में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिला!
शव दिखाई देने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को एम्बुलेंस के माध्यम से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में लगी है। शिनाख्त के बाद ही मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments