FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

PVUNL में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

PVUNL  में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु पतरातु रामगढ़  Ashok Banty Raj   पतरातू, 03 अगस्त 2026: पतरातू विद्युत उत्पादन...

PVUNL में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु


पतरातु रामगढ़ 

Ashok Banty Raj 


पतरातू, 03 अगस्त 2026: पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) के परियोजना परिसर में आज पूर्वाह्न लगभग 11:15 बजे BHEL के अंतर्गत कार्य कर रही एजेंसी मेसर्स एस के सामंता के सामग्री यार्ड क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्य  के दौरान संविदा कर्मी मुकेश प्रसाद साहू को चक्कर आने के कारण अचानक संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान वे समीप स्थित नाले में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा गया। दुर्भाग्यवश, चिकित्सकों के सभी प्रयासों के बावजूद उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। पीवीयूएनएल प्रबंधन इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता है तथा दिवंगत कर्मी के शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट करता है। कंपनी प्रबंधन इस कठिन समय में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आगे की कारवाई की जाएगी।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!