कन्नौज रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे तिर्वा में शातिर चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़ पार कर दी नकदी और जेवरात • ...
कन्नौज
रिपोर्ट अवनीश चंद्र तिवारी उर्फ छोटे
तिर्वा में शातिर चोरों ने बंद पड़े मकान को बनाया निशाना, ताला तोड़ पार कर दी नकदी और जेवरात
• मामला कन्नौज जिले के तिर्वा नगर स्थित मोहल्ला गांधीनगर में घटी चौरी की वारदात का।
• रक्षाबंधन का पर्व होने के चलते ससुराल गया था परिवार, घटना की जानकारी पर मचा हड़कंप।
• मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, सीसीटीवी से भी लगाया जा रहा पता।
शातिर चोरों ने एक बार फिर अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए मौके का फायदा उठाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दी है।
रक्षाबंधन पर अपने घर गए एक परिवार की मौजूदगी ना पाकर बीती रात चोरों ने मकान का ताला तोड़ने के बाद मकान से लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नकदी को पार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले की कोतवाली तिर्वा नगर स्थित मोहल्ला गांधी नगर स्थित जगदीश कुमार बीते शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण अपनी पत्नी रामदनी ,पुत्र देवराज पुत्री श्रष्ठी के साथ अपनी ससुराल भगतपुर्वा गए हुए थे। तिर्वा स्थित एक इंटर कॉलेज के निकट से बंबे की पटरी से जाने वाले मार्ग पर मकान में ताला पड़ा हुआ था। बीते शुक्रवार की रात शातिर चोरों ने बंद पड़े मकान को अपना निशाना बनाया।
चोरों ने बीती रात उपरोक्त गृह स्वामी के मकान का ताला तोड़ने के बाद मकान में प्रवेश किया। जिसके बाद घर का सामान तहस नहस करते हुए लाखों रुपए कीमत की ज्वैलरी और नकदी को पार कर दिया। घटनाक्रम को अंजाम देने के बाद शातिर चोर मौके से भाग निकलने में भी सफल हो गए।
मामले की जानकारी शनिवार की सुबह घर लौटे परिजनों को हुई तो हड़कंप मच गया। मामले की सूचना परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि, मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए सीसीटीवी की मदद भी ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
No comments