FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रक्षाबंधन पर छलका अपनापन, चोटिल रंजन चौधरी की कलाई पर कई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र।

रक्षाबंधन पर छलका अपनापन, चोटिल रंजन चौधरी की कलाई पर कई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र। सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह स...

रक्षाबंधन पर छलका अपनापन, चोटिल रंजन चौधरी की कलाई पर कई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र।


सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह समेत कई प्रमुख जनों ने घर पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना


हजारीबाग झारखंड 

Ashok Banty Raj 


बीते सावन माह की अंतिम सोमवारी की सुबह न्यू एरिया पहली गली के समीप एक बाइक सवार दंपत्ति को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर चोटिल हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी इन दिनों चिकित्सकीय सलाह पर घर में बेड रेस्ट पर हैं। दुर्घटना में उनके घुटने और हाथ में चोट आई है। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद वे चिकित्सकों की सलाह के अनुसार स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सांसद प्रतिनिधि रंजन चौधरी के चोटिल होने की जानकारी मिलने के बाद से ही बड़ी संख्या में शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, समाजसेवी, समाज के प्रबुद्धजन और आम लोग लगातार उनके आवास पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जान रहे हैं। शुक्रवार को रक्षाबंधन के अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह, सहित कई गणमान्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। सभी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की।
वही रक्षाबंधन का पर्व रंजन चौधरी के लिए भावनात्मक रूप से खास रहा। भाजपा नेत्री रेणुका साहू, ज्योत्सना गुप्ता, पूनम मिश्रा, जन सहयोग केंद्र की रीता कुमारी, महिला पत्रकार अपराजिता पांडेय और बेला देवी समेत कई बहनों ने उनके आवास पहुंचकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। बहनों ने उनके जल्द स्वस्थ होने और जीवनभर सकुशल रहने की मंगलकामना की। इस दौरान भाई-बहन के आत्मीयता और अपनापन का भाव देखने को मिला। रंजन चौधरी को राखी बांधने के बाद बहनों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का पर्व नहीं, बल्कि सुख-दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने और स्वस्थ एवं सुरक्षित जीवन की कामना का भी पर्व है। वहीं रंजन चौधरी ने सभी के स्नेह, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताया। लगातार बड़ी संख्या में लोगों के उनके आवास पहुंचने से यह भी स्पष्ट हो रहा है कि रंजन चौधरी के साथ लोगों का आत्मीय जुड़ाव कितना गहरा है। शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः पूरी ऊर्जा के साथ जनसेवा एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय होने की कामना की।

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं