NTPC नॉर्थ करनपुरा में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। टंडवा चतरा अशोक बंटी राज NTPC नॉर्थ करनपुरा विद्युत पावर प्लांट टंडवा में स...
NTPC नॉर्थ करनपुरा में 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
टंडवा चतरा
अशोक बंटी राज
NTPC नॉर्थ करनपुरा विद्युत पावर प्लांट टंडवा में स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" थीम के तहत 21 जून 2026 को 12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में आलोक त्रिपाठी, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी नॉर्थ करनपुरा_, और ज्योत्सना त्रिपाठी, अध्यक्ष, वसुंधरा लेडीज क्लब की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेषज्ञ योग प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित योग सत्र में कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और टाउनशिप निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस आयोजन में शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति और स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
ब्यूरो रिपोर्ट चतरा




No comments