FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

CBCMP द्वारा आदिम जनजाति को मिला पक्का व सुरक्षित बसेरा, बाल उद्यान से खिले बच्चों के चेहरे"

CBCMP द्वारा आदिम जनजाति को मिला पक्का व सुरक्षित बसेरा, बाल उद्यान से खिले बच्चों के चेहरे" केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj सामुदायि...

CBCMP द्वारा आदिम जनजाति को मिला पक्का व सुरक्षित बसेरा, बाल उद्यान से खिले बच्चों के चेहरे"



केरेडारी हजारीबाग

Ashok Banty Raj



सामुदायिक विकास एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे के नेतृत्व में बिरहोर टोला में लंबे समय से प्रतीक्षित आवास नवीनीकरण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विकसित किए गए नए बाल उद्यान का भी औपचारिक उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में केरेडारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी  विवेक कुमार, केरेडारी प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी तथा चट्टी बरियातु ग्राम पंचायत के मुखिया झरीलाल महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर CBCMP के सभी विभागाध्यक्षों  एवं वरिष्ठ अधिकारियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्थानीय समुदाय के समग्र विकास तथा कल्याण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
कम्यूनिटी डेव्लपमेंट एवं कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत संचालित इस परियोजना से बिरहोर टोला के निवासियों को बेहतर आवासीय सुविधाएँ प्राप्त होंगी। वही नव-निर्मित बाल उद्यान बच्चों को खेल-कूद एवं मनोरंजन के लिए एक सुरक्षित और आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराएगा।
यह पहल स्थानीय समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के प्रति CBCMP की प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा क्षेत्र के समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगी।

(ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग)

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं