FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पूर्व रवैया को देखते हुए पांडु के ग्रामीणों ने नकास ट्रांसपोर्टिग को कराया बंद।

पूर्व रवैया को देखते हुए पांडु के ग्रामीणों ने नकास ट्रांसपोर्टिग को कराया बंद।   अशोक बंटी राज    केरेडारी हजारीबाग केरेडारी कोयला खनन परि‌...

पूर्व रवैया को देखते हुए पांडु के ग्रामीणों ने नकास ट्रांसपोर्टिग को कराया बंद।
 

अशोक बंटी राज 

 केरेडारी हजारीबाग



केरेडारी कोयला खनन परि‌योजना में कार्य कर रहे कोयला धुलाई नकाश ट्रांसपोर्टिग के खिलाप पांडु गांव के ग्रामीणों ने परियोजना प्रमुख को लिखित आवेदन पत्र सौंपा है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा है कि लोकल हाईवा मालिकों एवं लाइजनर ने विस्थापित हाईवा एसोसिएशन पांडु के ग्रामीणों ने नकास के पूर्व रवैया को देखते हुए बाध्य होकर ट्रांसपोटिंग को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है। क्योंकि नकास, एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ & अधिकारियों के बीच कई बार विभिन्न मुद्दो पर समाधान हेतु चर्चा हुई है, परन्तु नकास किसी भी समस्या का समाधान अपने वादे को मुताबिक पूरा नहीं कर पाया है, जो मुद्दे इस प्रकार है:-

प्रत्येक माह का 1 से 15 तारीख का चालान का भुगतान 25 से 30 तारीख करने कि तय किया गया था। वही 16 से 30 तारिख को चलान अगले माह के 10 से 15 तारिख तक भुगतान करना था। तथा टोरी साइडिंग का भाड़ा 10/ प्रति टन और एनटीपीसी का 03रु/ प्रति टन लोकल ऑनर का काटा गया है। और दिसम्बर से अब तक भाड़ा का राशि पूर्ण रूप से भुगतान नहीं हुआ है। आगे लिखा है लोकल हाईवा मालिकों को बिना एनटीपीसी पवार प्लांट गए। सभी लोडिंग टोरी साइडिंग देना हैं। इन सभी मुद्दों को देखते हुए विस्थापित हाईवा एशोसिएशन बाध्य होकर नकास ट्रांसर्पोटिंग के सभी कार्य को पूर्ण रूप से तब तक बंद करेगा जब तक उपरोक्त सभी मुद्दों का लिखित समाधान नहीं मिलता है।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं