केरेडारी थाना के नए थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय दिया अपना योगदान। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj केरेडारी थाना में शनिवार को नये थ...
केरेडारी थाना के नए थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय दिया अपना योगदान।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
केरेडारी थाना में शनिवार को नये थाना प्रभारी के रूप में वेद प्रकाश पाण्डेय ने पदभार ग्रहण किया। मौके पर थाना के सभी एसआई, एएसआई और अन्य कर्मियों ने नए कप्तान वेद प्रकाश पाण्डेय को गुलदस्ते देखकर स्वागत किया। पद ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र को अपराध एवं भयमुक्त बनाना, शांति व्यवस्था बनाए रखना और जनता को न्याय दिलाना होगा। वही निवर्तमान थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग पुलिस सेवा की स्वाभाविक प्रक्रिया है। अपने 21 दिनों की कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने केरेडारी वासियों के सहयोग के लिए आभार जताया और नए थाना प्रभारी को शुभकामनाएं दी।
बता दें हजारीबाग एसपी अमन कुमार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल में पेलावल थाना से स्थानांतरित कर वेद प्रकाश पांडे को अब केरेडारी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में पूर्व थाना प्रभारी राणा भानु प्रताप सिंह केरेडारी थाना में 09 मई 2026 को कमान संभाले थे। 21 दिनों की कार्यकाल में जनता के बीच एक अच्छी छवि बनाई और क्षेत्र मे कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सराहनीय कार्य किया। लोगों ने अब नए थाना प्रभारी से आस लगा रहे कि केरेडारी थाना क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था कायम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


No comments