पत्रकार ने अपने पुत्री के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प बड़कागांव हजारीबाग Ashok Banty Raj बड़कागांव -- प्रखंड के ...
पत्रकार ने अपने पुत्री के जन्मदिन पर पेड़ लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
बड़कागांव हजारीबाग
Ashok Banty Raj
बड़कागांव -- प्रखंड के दैनिक अखबार के पत्रकार पिंटू कुशवाहा दिनकर एवं प्रीति कुमारी ने अपने पुत्री रानी पद्मावती के प्रथम जन्मदिन के शुभ अवसर पर आम का फलदार वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर पत्रकार पिंटू कुशवाहा दिनकर एवं माता प्रीति कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि जैसे-जैसे यह पौधा बड़ा होता जाएगा वैसे-वैसे हमारी बेटी भी बड़ी होगी। आगे उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आप अपने किसी भी शुभ कार्यों में एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प ले इसी प्रकार से सभी लोग अपने शुभ दिनों पर पेड़ लगाएंगे तो हमारा पर्यावरण भी संतुलित हो जाएगा। और हम लोग को शुद्ध वायु भी प्राप्त होगा क्योंकि आप सभी को मालूम है कि बिना वायु का जीवन संभव नहीं है। मौके प्रमुख रूप से रानी पद्मावती के दादा प्रभु दयाल महतो, नाना प्रोफेसर वासुदेव प्रसाद, नानी गीता भारती, दादी निर्मला देवी, मौसा पिंटू कुमार, मौसी योगा ट्रेनर सोनम प्रिया, बड़े पापा संदीप कुशवाहा, बड़ी मम्मी प्रीति कुशवाहा, मामी निक्की कुमारी, बहन शिवन्या कुमारी, प्रिशा संवि, भाई सिद्धांत कुशवाहा, प्रशांत कुशवाहा, सम्राट पृथ्वीराज, नित्यम प्रिंस सहित अन्य लोग मौजूद थे।


No comments