सिंगरौली रिपोर्ट -: सूरज सिंह सकेती में जन समस्या निवारण शिविर, घर-घर पहुंचकर दिलाया योजनाओं का लाभ सिंगरौली | 22 अप्रैल 2026 चितरंगी विक...
सिंगरौली
रिपोर्ट -: सूरज सिंह
सकेती में जन समस्या निवारण शिविर, घर-घर पहुंचकर दिलाया योजनाओं का लाभ
सिंगरौली | 22 अप्रैल 2026
चितरंगी विकासखंड के ग्राम सकेती में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन कर प्रशासन ने पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में राजस्व, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य सहित कई विभागों ने एक ही स्थान पर सेवाएं प्रदान कीं।
कलेक्टर ने शिविर में पहुंचकर हितग्राहियों से संवाद किया और समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया। विशेष पहल के तहत जो लोग शिविर में नहीं पहुंच सके, उन्हें शासकीय वाहनों से बुलाकर लाभ दिलाया गया। शिविर में नामांतरण, बंटवारा, आयुष्मान कार्ड, समग्र आईडी और आधार सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य विभाग ने जांच कर नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं, वहीं गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया। खाद्य विभाग द्वारा अप्रैल माह का शत-प्रतिशत राशन वितरण किया गया तथा आगामी महीनों का खाद्यान्न भी वितरित किया जा रहा है।
शिविर में जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, एसडीएम देवेंद्र द्विवेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे।
No comments