सफलता की गूंज: मैनपुरी की बहू पूजा मिश्रा बनीं PCS अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर मैनपुरी। "हौसलों के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा...
सफलता की गूंज: मैनपुरी की बहू पूजा मिश्रा बनीं PCS अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर
मैनपुरी। "हौसलों के तरकश में कोशिश का वो तीर जिंदा रखो, हार जाओ चाहे जिंदगी में सब कुछ, मगर फिर से जीतने की उम्मीद जिंदा रखो।" इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है जनपद मैनपुरी के मोहल्ला संसारपुर (निकट भाजपा कार्यालय) की निवासी श्रीमती पूजा मिश्रा ने। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा घोषित PCS-2024 के अंतिम परिणाम में पूजा मिश्रा का चयन वर्क ऑफिसर (जिला पंचायत) के पद पर हुआ है।
पूजा मिश्रा, पूर्व प्रधानाचार्य श्री जयसिंह कश्यप की नातिन बहू और श्री प्रेम किशोर के पुत्र श्री शरद कश्यप की पत्नी हैं। उनके पति शरद कश्यप वर्तमान में उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में समीक्षा अधिकारी (RO) के पद पर कार्यरत हैं। पूजा की इस बड़ी सफलता की खबर मिलते ही परिवार में जश्न का माहौल है और शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।पूजा मिश्रा की यह सफलता उन सभी के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में हार मान लेते हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में विवाह के बंधन में बंधने के बाद उन्होंने पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। पारिवारिक जिम्मेदारियों और गृहस्थी को संभालते हुए, उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम को कम नहीं होने दिया। मात्र दूसरे ही प्रयास में उन्होंने यह प्रतिष्ठित मुकाम हासिल कर लिया। इस उपलब्धि पर श्रीमती पूजा ने इसका श्रेय अपने माता-पिता, ससुराल पक्ष और विशेष रूप से अपने पति के निरंतर सहयोग को दिया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि यदि मन में कुछ कर गुजरने का जुनून हो, तो विवाह के बाद भी सपनों को साकार किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र की उन महिलाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है जो शादी के बाद करियर में कुछ बड़ा करना चाहती हैं।बधाइयों का तांता पूजा मिश्रा के चयन पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि पूजा ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे मैनपुरी जनपद का नाम रोशन किया है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की है।
No comments