FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

रामनवमी 2026 का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समापन

रामनवमी 2026 का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समापन शोभा यात्रा के समापन के उपरांत उपायुक्त ने सभी का जताया आभार,कहा यह आयोजन टीम भावना का उत...

रामनवमी 2026 का शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समापन


शोभा यात्रा के समापन के उपरांत उपायुक्त ने सभी का जताया आभार,कहा यह आयोजन टीम भावना का उत्कृष्ट उदाहरण


Hazaribagh Jharkhand
Ashok Banty Raj


रामनवमी 2026 का पर्व जिले में पूरी श्रद्धा, उल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस अवसर पर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिलेवासियों सहित सभी संबंधित विभागों एवं कर्मियों का आभार व्यक्त किया। उपायुक्त ने कहा कि इस भव्य आयोजन की सफलता सभी के सामूहिक प्रयास, समन्वय एवं टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने जिलेवासियों, दंडाधिकारियों, पुलिस कर्मियों, विद्युत विभाग, महिला पुलिस बलों, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, मीडिया प्रतिनिधियों, नगर निगम, सभी पदाधिकारियों, शांति समिति एवं सद्भावना समिति के सदस्यों के प्रति विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं सजगता के कारण यह आयोजन शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।


पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने भी इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं आम नागरिकों के सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के अनुशासन एवं समर्पण से पूरे पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रही। जिला प्रशासन ने पुनः सभी जिलेवासियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग एवं सामंजस्य बनाए रखने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं