PB, KD तथा CB परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था के लिए CISF की तैनाती। केरेडारी हजारीबाग अशोक बंटी राज केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ)...
PB, KD तथा CB परियोजना में सुरक्षा व्यवस्था के लिए CISF की तैनाती।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का एनटीपीसी की कोयला खनन परियोजनाओं पकरी बरवाडीह, केरेडारी तथा चट्टी बरियातू में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अधिष्ठापन किया गया है। एनटीपीसी चट्टी बरियातू सीएमपी में फरवरी 2026 तथा एनटीपीसी केरेडारी सीएमपी में मार्च 2026 में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु सीआईएसएफ का अधिष्ठापन संपन्न हुआ है। सीआईएसएफ, भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित सशस्त्र बल है, जो साहस, प्रतिबद्धता, योग्यता, शिष्टाचार एवं करुणा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करता है। देश के प्रमुख औद्योगिक एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में सीआईएसएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उक्त दोनों कोयला परियोजनाओं में अधिष्ठापन के पश्चात अब सुरक्षा की जिम्मेदारी पूर्णतः सीआईएसएफ द्वारा संभाली जा रही है। सीआईएसएफ द्वारा सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्रहण करने के बाद से ही इन परियोजनाओं में सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद हो गई है। बल सदस्यों द्वारा उच्चतर व्यवसायिक प्रतिबद्धता के साथ निरंतर गश्त की जा रही है, जिससे क्षेत्र की सुरक्षा और अधिक प्रभावी हुई है।इसके अतिरिक्त, देश के अग्रणी अर्धसैनिक बल होने के नाते सीआईएसएफ द्वारा इन परियोजनाओं से प्रभावित आसपास के गांवों में सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन किया जा रहा है। विशेष रूप से स्थानीय युवाओं को सशस्त्र बलों में भर्ती होने हेतु प्रेरित किया जा रहा है तथा भर्ती से संबंधित प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। सीआईएसएफ भविष्य में भी अपनी प्रतिबद्धता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ इन परियोजनाओं तथा परियोजनाओं के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा।


No comments