बारियातु गांव में चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा, 201 कन्याओं ने लिया हिस्सा, ढेबोतरी नदी से भरा गया जल। केरेडारी हजारीबाग अशोक बंटी राज...
बारियातु गांव में चैत्र नवरात्र पर भव्य कलश यात्रा, 201 कन्याओं ने लिया हिस्सा, ढेबोतरी नदी से भरा गया जल।
केरेडारी हजारीबाग
अशोक बंटी राज
केरेडारी प्रखंड के बारियातु गांव के देवी मंडप सह शिव मंदिर में दुर्गा पाठ रखा गया। चैत्र नवरात्र के अवसर पर गुरुवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में 201 कन्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। पारंपरिक परिधानों में सजी कन्याएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी, जिससे यात्रा का दृश्य मनमोहक था। वही कलश यात्रा मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुई। और गांव के विभिन्न मार्ग जैसे गुरगुटिया, सतघरवा पांडेपुर भ्रमण करते हुए ढेबोतरी नदी तट पर पहुंची। वहां पर पुरोहित अशोक पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार कर नदी से पवित्र जल कलश में भरा गया। मुख्य पुजारी के रूप में कैलाश साव एवं उनके धर्म पत्नी रही। इसके बाद सभी श्रद्धालु एवं कन्याएं पुनः मंदिर परिसर लौटे।
यहां कलश स्थापित कर विधि-विधान से पूजा संपन्न की गई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भक्ति गीत, जयकारे के साथ स्वागत किया गया। इस आयोजन से क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का संदेश दिया। इस दौरान अध्यक्ष बालेश्वर साव ने कहा आज से चैत्र नवरात्र और भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया हैं। लोगों से अपील हैं कि शाम के भव्य महा आरती में जरूर भाग ले। वही पंचायत समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष जागेश्वर साव ने कहा कि नौ दिनों तक पूजा पाठ की जा रही हैं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। वही पूजा समिति के सचिव सह पत्रकार अशोक बंटी राज ने कहा कि रामनवमी पूजा की आगाज हो गई है। आगामी नौ दिनों तक देवी मां की पूजा-अर्चना की जाएगी। और संध्या में भव्य महा आरती की जाएगी। और इस बार नशामुक्त रामनवमी पूजा होगी।दशमी को कलश विसर्जित कर भव्य महा रामनवमी की शोभा यात्रा के साथ जुलूस प्रदर्शन करते हुवे पूरे गांव भ्रमण करेंगे।
मौके पर अध्यक्ष बालेश्वर साव, सचिव अशोक बंटी राज, पंचायत समिति सदस्य सह उपाध्यक्ष जागेश्वर साव, मुखिया प्रतिनिधि विकाश साव, कोषाध्यक्ष सह मुख्य पुजारी कैलाश साव, वार्ड सदस्य अनिल सिंह, शंकर साव, गौतम साव, अशोक राणा, मुकेश साव, दीपू वर्मा, राजेश साव, प्रभु साव, रामकांत साव, लालधारी साव, समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। और पूजा-अनुष्ठान में भाग लिया।























No comments