आदरणीय महोदय, सादर प्रणाम। मैं रत्नेश कुमार, कस्बा भोगांव, जनपद- मैनपुरी (उ०प्र०) से गणित शिक्षक एवं स्वतंत्र शोधकर्ता हूँ। मुझे यह सूचित ...
आदरणीय महोदय,
सादर प्रणाम।
मैं रत्नेश कुमार, कस्बा भोगांव, जनपद- मैनपुरी (उ०प्र०) से गणित शिक्षक एवं स्वतंत्र शोधकर्ता हूँ।
मुझे यह सूचित करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि मेरे गणितीय शोध कार्य
“ *सबसे छोटी संख्याएँ लिखने के रत्नेश के तर्क* (RATNESH'S LOGICS TO WRITE THE SMALLEST NUMBERS)”
*को भारत सरकार से आधिकारिक कॉपीराइट पंजीकरण प्राप्त हुआ है। *यह कॉपीराइट संरक्षण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य है और विश्व के लगभग 181 देशों में प्रभावी माना जाता है।*
इस उपलब्धि से संबंधित एक संक्षिप्त समाचार, मेरी फोटो तथा कॉपीराइट प्रमाणपत्र की प्रति आपके अवलोकन हेतु संलग्न कर रहा हूँ। *यदि आपको उचित प्रतीत हो तो कृपया इसे अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र/चैनल में प्रकाशित करने की कृपा करें।*
*आपकी कृपा एवं सहयोग के लिए मैं सदैव आभारी रहूँगा।*
सादर धन्यवाद।
रत्नेश कुमार
गणित शिक्षक एवं एआरपी (गणित), सुल्तानगंज
मैनपुरी, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट :- प्रदीप सैनी
No comments