रायबरेली रिपोर्ट :-मुनेश्वर यादव जल जीवन मिशन के अंतर्गत अर्पण दिवस विधायक अशोक कुमार कोरी की अध्यक्षता में किया गया जल जीवन मिशन के अंतर...
रायबरेली
रिपोर्ट :-मुनेश्वर यादव
जल जीवन मिशन के अंतर्गत अर्पण दिवस विधायक अशोक कुमार कोरी की अध्यक्षता में किया गया
जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण दिवस का आयोजन सलोन विधानसभा के विधायक अशोक कुमार कोरी की अध्यक्षता में ख्वाजापुर ग्रामसभा में किया गया। सलोन विधायक ने ग्राम पंचायत में निर्मित 200 किलो लीटर पानी की टंकी,स्वचालित सोलर वॉटर पंप एवं कैंपस में अन्य व्यवस्थाओं का अनावरण किया।विकास खंड सलोन के बी डी ओ शशि कुमार तिवारी,खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश यादव,जल जीवन मिशन के इंजीनियर एवं अधिकारी,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरिजेश सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वकर्मा जी,ग्राम सभा ममूनी देवेश शुक्ला प्रधान,ख्वाजापुर ग्रामसभा के प्रधान प्रतिनिधि,विद्यालय के प्रधानाध्यापक की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में कंपोजिट विद्यालय ख्वाजापुर के बच्चों ने सरस्वती वंदना सहित जल संरक्षण पर आधारित विविध कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के ए आर पी गौरव शर्मा,अनुज प्रताप,विवेक सिंह,कृष्ण कुमार वैश्य और विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार,प्रदीप कुमार,सरोज साहू,आंगनबाड़ी कार्यकत्रि,पंचायत सहायक,जल जीवन सखी ग्राम सभा के नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरि बहादुर सिंह ने किया।
No comments