NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना के सौजन्य से 39 TV मरीजों को मिला पोषण और संवेदना का सहारा। केरेडारी हजारीबाग Ashok Banty Raj NML / NTPC क...
NML केरेडारी कोयला खनन परियोजना के सौजन्य से 39 TV मरीजों को मिला पोषण और संवेदना का सहारा।
केरेडारी हजारीबाग
Ashok Banty Raj
NML / NTPC केरेडारी कोयला खनन परियोजना के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केरेडारी में टीबी मरीजों को पोषण और संवेदना का सहारा दिया हैं। यह कार्यक्रम 09 फरवरी 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, केरेडारी में निक्षय मित्र के अंतर्गत टीबी से पीड़ित 39 मरीजों के लिए पोषण किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रही, बल्कि बीमारी से जूझ रहे मरीजों के प्रति मानवीय संवेदना, देखभाल और आश्वासन का सशक्त प्रतीक बनी।
प्रत्येक पोषण किट में 3 किलोग्राम दाल, 1 किलोग्राम उड़द दाल, 0.5 किलोग्राम सोया चंक्स, 1 लीटर सरसों का तेल तथा 1 किलोग्राम गुड़ शामिल था। ये सभी सामग्री मरीजों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दी गईं, ताकि उपचार के साथ-साथ उनके शरीर को आवश्यक ऊर्जा और ताकत मिल सके।
इस कार्यक्रम में संस्कृति महिला समिति का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ। क्लब की सम्मानित सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति और सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक संवेदनशील व प्रेरक बना दिया। उनकी सहभागिता ने यह संदेश दिया कि समाज मिलकर स्वास्थ्य और मानव गरिमा के लिए खड़ा है।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
9835533100






No comments