FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक में जागरूकता कार्यक्रम

वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक में जागरूकता कार्यक्रम वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में...

वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक में जागरूकता कार्यक्रम


वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।


हजारीबाग झारखंड


हजारीबाग: वर्ल्ड कैंसर दिवस के अवसर पर त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लंगातु स्थित त्रिवेणी ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीईओ,कोल माइनिंग द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। जागरूकता कार्यक्रम के मौके पर टीएसएमपीएल के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। इस वर्ष  विश्व कैंसर दिवस की थीम "यूनाइटेड बाय यूनीक" है। इसका उद्देश्य है स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक सहानुभूतिपूर्ण और समावेशी बनाया जाए। इस अवसर पर मेदांता अस्पताल से आए विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. रवि रौशन (एमडीएस), ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जन तथा डॉ. कृष्णा के दास (एमएस), हेड एंड नेक सर्जन ने उपस्थित कर्मचारियों को कैंसर होने के कारणों एवं इस घातक बीमारी से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंसर का प्रमुख कारण तंबाकू सेवन एवं धूम्रपान है।

कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने कर्मचारियों द्वारा पूछे गए कैंसर से संबंधित सभी प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजन करने के लिए त्रिवेणी मेडिकल टीम और एचआर टीम का धन्यवाद किया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होना चाहिए ताकि लोग बीमारियों से बचाव के तरीके पर जानकारी प्राप्त कर सके। कार्यक्रम के समापन पर सीईओ, कोल माइनिंग  ने अतिथि चिकित्सकों की टीम को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं