FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के समीप तिरूलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियानNews

 झारखंड सरायकेला खरसावां   रिपोर्ट बानेश्वर महतो  कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के समीप तिरूलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान सरायकेला/कुकड़ु...



 झारखंड सरायकेला खरसावां 

 रिपोर्ट बानेश्वर महतो 

कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के समीप तिरूलडीह पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान

सरायकेला/कुकड़ु: राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत 12 जनवरी को कुकड़ु प्रखंड कार्यालय के समीप तिरूलडीह पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। वही वाहन जांच करते हुए थाना प्रभारी कौशल कुमार ने सभी वाहन चालकों को हेलमेट लगाने तथा कार के सीटबेल्ट सदैव लगाने की हिदायत दिए सभी चालकों को अपने सुरक्षा के वारे में बताए गए किसी भी प्रकार का कोई चालान या फाइन नहीं किया गया सभी को वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीटबेल्ट से अपने सुरक्षा को लेकर जागरूक किया गया और वाहन चलाते समय हेलमेट तथा सीटबेल्ट का सदैव उपयोग को कहा गया।
यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
जांच के क्रम में वाहन चालकों को नशे में वाहन न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु जागरूक किया गया।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close