FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

सरयू प्रजापति ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करने की लगाया अर्जी

सरयू प्रजापति ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करने की लगाया अर्जी, लोकभवन रांची में सौंपा आवेदन पत्र केरेडारी/हजारीबाग  केरेडारी प्रखंड क्षेत...

सरयू प्रजापति ने महामहिम राज्यपाल से मुलाकात करने की लगाया अर्जी, लोकभवन रांची में सौंपा आवेदन पत्र



केरेडारी/हजारीबाग 



केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंडाबेर के निवासी ने महामहिम राज्यपाल लोक भवन रांची में लिखित आवेदन पत्र सौंप कर मिलने की अर्जी किया हैं। राज्यपाल से मिलने की गुहार लगाते हुए एक लिखित आवेदन पत्र लोक भवन रांची में सौंपा है। वही आवेदन पत्र में लिखा गया है की मैं सरयू प्रजापति पिता गोपी प्रजापति उम्र 45 वर्ष ग्राम पंचायत कंडाबेर प्रखंड थाना केरेडारी जिला हजारीबाग झारखंड का मूल निवासी हूं। मेरा एक दिव्यांग पुत्री बबीता कुमारी और एक पुत्र प्रभु प्रजापति है। मैं सातवें उत्तीर्ण बेरोजगार व्यक्ति हूं मेरे पास बहुत कम जमीन है। जिसके कारण मैं खेती कर के सही से अपने परिवार का जीवन आपन नहीं कर पा रहा हूं। बिना वजह जांच पड़ताल किए ही मेरा राशन कार्ड से मेरा पूरा परिवार को नाम काट दिया गया हैं। जो जांच की विषय हैं।

इस क्षेत्र में महारत्न कंपनी एनटीपीसी के अंतर्गत मैं एक विस्थापित परिवार भी हूं। इसी कंपनी एनटीपीसी में मेरा जमीन भी गया है परंतु एनटीपीसी कंपनी में मुझे या मेरा पुत्र को रोजगार से नहीं जोड़ा जा रहा है। मेरा स्थिति बहुत दयनीय हो गया है। मैं अपने तरफ से अपने परिवार वालों को और अपना नाम राशन कार्ड में जुड़वाने का अत्यंत प्रयास कर रहा हूं। कई बार प्रखंड एवं जिला में राशन कार्ड बनाने हेतु चक्कर लगा चुका हूं। पर परिणाम कुछ नहीं मिल रहा हैं। दूसरे तरफ रोजगार पाने के लिए एनटीपीसी कंपनी में भी हर संभव प्रयास किया परंतु कोई कार्य सफल नहीं हो पाया। इसके चलते मैं आहत होकर राजपाल महोदय से मिलना चाहता हूं। आगे यह भी कहा मैं गरीब परिवार हूं फिर भी राशन कार्ड में नाम कट गया है उसे जोड़ा जाए ताकि मैं अपने परिवार को पालन पोषण कर सकूं और एनटीपीसी में जमीन अधिग्रहण घोषित गया उसके बदले में चतुर्थ वर्ग में रोजगार चाहता हूं।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं