FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

फरार अभियुक्त के घर केरेडारी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

फरार अभियुक्त के घर केरेडारी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार केरेडारी/हजारीबाग  केरेडारी थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने...

फरार अभियुक्त के घर केरेडारी पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार


केरेडारी/हजारीबाग 



केरेडारी थाना क्षेत्र में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके घर पर न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तेहार चिपकाया गया। यह कार्रवाई 10 जनवरी को केरेडारी थाना कांड - संख्या 44/25 के फरार प्राथमिकी अभियुक्त गोविंद कुमार, पिता पीयेश्वर गोप उर्फ - पियारी यादव, ग्राम हरला, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग के विरुद्ध की गई। एसआई अनुप कुमार ने मीडिया को जानकारी दिया कि माननीय न्यायालय से निर्गत इश्तेहार अधिपत्र का तामिला पुलिस द्वारा ढोल-नगाड़े के - साथ सार्वजनिक रूप से ऐलान करते हुए किया गया। इस दौरान अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाकर परिवारजनों एवं ग्रामीणों को सूचित भी किया गया।

वही फरार अभियुक्त जल्द से जल्द माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करें, अन्यथा आगे सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है, ताकि फरार अभियुक्त न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। इश्तेहार चिपकाने की इस कार्रवाई में केरेडारी थाना के उप निरीक्षक अनूप कुमार के साथ थाना बल के जवान भी उपस्थित रहे। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं