FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

चांडिल- काण्ड्रा मुख्य मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीण आक्रोशNews

 झारखंड सरायकेला खरसवां  रिपोर्ट:-बानेश्वर महतो चांडिल- काण्ड्रा मुख्य मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीण आक्रोश सरायकेला/चांडिल :बुधवार को चांडिल-...


 झारखंड सरायकेला खरसवां 

रिपोर्ट:-बानेश्वर महतो

चांडिल- काण्ड्रा मुख्य मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीण आक्रोश

सरायकेला/चांडिल :बुधवार को चांडिल- काण्ड्रा मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति, जर्जर हुई सड़क को अनदेखा करती स्थानीय जन-प्रतिनिधि तथा पत निर्माण मंत्री के खिलाफ हाथों में तक्तिया लिए गगन बेदी तारों के साथ बामंडीह हरि मंदिर से कटिया तक आसपास के सभी ग्रामीणों ने विशाल जुलूस व पत निर्माण मंत्री का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। पिछले कई महीनों से परेशान स्थानीय ग्रामीण, अपने मंजिल की ओर जा रहे राहगीरों, स्कूल के बच्चे समेत कई लोग धुल, कीचड़, तलाबनुमा गड्डे से सभी परेशान व गिरकर मौत के शिकार हो रहे हैं। इसको देखते हुए पिछले कुछ सप्ताह पहले किसान संगठन ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने प्रखंड विकास पदाधिकारी चांडिल को ज्ञापन सौपा था। उन्होंने आश्वासन दिया था, कि इस पर कुछ उपाय किया जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने 7 दोनों का अल्टीमेट दिया था।
परंतु 7 दिन से पर हो जाने के बावजूद भी ना तो पानी की छिड़काव, नहीं गड्ढे को भरा गया।
 आप सभी को ज्ञात है पिछले कुछ महीना पहले स्थानीय विधायक ने खुद प्रेस जारी करके बताया था कि कुछ महीनों के भीतर सड़क की मरम्मती होगी। लेकिन सिर्फ पेपर तक ही रह गया, जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुई।
 इसी रास्ते से जनप्रतिनिधि, सभी प्रशासनिक अधिकारी, रोजाना आना-जाना करते हैं। लेकिन इस पर कोई ठोस कदम नहीं ली।
 इससे आक्रोश होकर आज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को चेतावनी दी अगर जल्द से जल्द सड़क की मर्मती ना हुई, तो सड़क जाम करने में बाध्य होगी। जिसकी जवाबदेही सरकार खुद होगी।
आंदोलन का नेतृत्व आशुदेव महतो ने किया।
मौक़े पर सृष्टिधर महतो, मनोरंजन कुंभकार, मनोज वर्मा, ज्योतिलाल महाली, भुजंग मछुआ, धीरेंद्र गौड़, उदय तंतुवाई, कृष्णा महतो, नित्यानंद लायक, आदि सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close