उच्च विद्यालय गर्री कलां में बाल दिवस पर खुला क्विज प्रतियोगिता का आयोजन। केरेडारी हजारीबाग केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय ...
उच्च विद्यालय गर्री कलां में बाल दिवस पर खुला क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।
केरेडारी हजारीबाग
केरेडारी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विद्यालय गर्री कलां में बाल दिवस के शुभ अवसर पर खुला क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के सचिव महावीर महतो तथा प्रधानध्यापक राम जीवन महतो संयुक्त रूप से की। वही मंच संचालन प्रमोद कुमार पांडेय ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रमोद कुमार पांडे ने सभी छात्र- छात्राओं के बीच खुला क्विज़ प्रतियोगिता के लिए एक-एक करके प्रश्न पूछे गए, जिसमें होनहार छात्र छत्रों ने प्रश्न का सही उत्तर दिए। जिनके नाम ऋषिका , स्वीटी , माही , चंदन , मोहम्मद अल्तमस , रोशन , मोहम्मद अजमल , पीयूष सुकसागर , संतोष ,राजेश, अनन्या, कृति, शशि, अंकित कुमार हैं। सचिव महावीर महतो एवं प्रधानध्यापक रामजीवन महतो के अलावे सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से क्विज़ प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्रा के बीच पुरस्कार वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सहायक शिक्षक मोहम्मद निज़ामुद्दीन ,मनोज कुमार, सुनीता कुमारी, कंचन कुमारी, लक्ष्मण कुमार राणा, अर्जुन कुमार कुशवाहा, कुसुम कुमारी, नंदकिशोर वर्मा ,प्रमोद कुमार ,सहदेव सिंह,मिथलेश कुमार ,सुरेंद्र कुमार और गणमान्य लोग उपस्थित हुए।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100




No comments