FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

"आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम 21 नवम्बर से

"आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम 21 नवम्बर से, आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त क...

"आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम 21 नवम्बर से,


आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की समीक्षा बैठक।


21 नवम्बर से 15 दिसंबर 2025 तक आयोजित होंगे शिविर।


Hazaribagh Jharkhand


उपायुक्त  शशि प्रकाश सिंह ने आज मंगलवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ “आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में 21 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले शिविरों के लिए संपूर्ण तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आम ग्रामीणों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का प्रभावी मंच है। पंचायत स्तर पर आयोजित इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त कर स्थल पर ही जांच एवं स्वीकृति के बाद योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने, अधिकाधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने तथा सभी पात्र व्यक्तियों को Saturation Mode में लाभ देने का निर्देश दिया।


सभी पंचायतों में शिविर का होगा आयोजन

बैठक में बताया गया कि जिले की प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविरों के स्थल, तिथि एवं समय की जानकारी जन-प्रतिनिधियों एवं प्रभारी मंत्री को भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वे भी कार्यक्रम में सहभागी हो सकें।

शिविरों में उपलब्ध कराई जाने वाली प्रमुख सेवाएँ

शिविरों में निम्नलिखित योजनाओं/सेवाओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे और योग्य लाभुकों को स्थल पर ही लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।


#जाति/आवासीय/आय/#आयुष्मान कार्ड निर्गमन
#अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
#किसान क्रेडिट कार्ड
#LAMPS/PACS सदस्यता अभियान
#सर्वजन पेंशन योजना
#सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
#मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना
#बिरसा हरित ग्राम योजना
#हरा राशन कार्ड
#बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना
#गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना
#मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
#मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना
#अबुआ आवास योजना



इसके साथ ही सभी Beneficiary Oriented योजनाओं हेतु छुटे हुए पात्र व्यक्तियों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। जैसे:

#सभी प्रकार की पेंशन योजनाएँ
#आयुष्मान कार्ड वितरण
#सामुदायिक (CFR) एवं व्यक्तिगत वन पट्टा (IFR) के लिए आवेदन
#दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन
#झारखंड आंदोलनकारी चिन्हितीकरण प्रमाणपत्र हेतु आवेदन

कल्याण मंच के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट वितरण

प्रत्येक शिविर में “कल्याण मंच” स्थापित किया जाएगा, जिसके माध्यम से लाभुकों को निम्नलिखित सुविधाएँ स्थल पर ही वितरित की जाएगी। #पूर्वनिर्मित किंतु अवितरित जाति प्रमाण पत्रों का वितरण

#SHG/क्लस्टर सदस्यों को ID कार्ड प्रदान
#धोती–साड़ी–लुंगी का वितरण
#कंबल वितरण

ऑन-द-स्पॉट शिकायत निवारण प्रणाली

उपर्युक्त शिविर में प्राप्त हर आवेदन को पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। निम्न श्रेणी की शिकायतों का तुरंत समाधान करते हुए संबंधित दस्तावेज एवं लाभुक का फोटो पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा—
#राजस्व अभिलेख संशोधन
#जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र संशोधन
#आधार/राशन कार्ड संशोधन
#बिजली बिल से संबंधित #शिकायतों का निवारण। इस बैठक में DDC इश्तियाक अहमद जिला भू अर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया, जिला परिवहन पदाधिकारी  वैद्यनाथ कामती, सिविल सर्जन अशोक कुमार, एवं समस्त जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं