FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।

पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।     विकास तभी सार्थक होगा जब उसमें न्याय और संवेदनशीलता दोनों शामिल हों- मुन्ना...

पूर्व सदर प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने नगर आयुक्त से की मुलाकात।
 

 विकास तभी सार्थक होगा जब उसमें न्याय और संवेदनशीलता दोनों शामिल हों- मुन्ना सिंह


हजारीबाग/झारखंड 


नगर निगम द्वारा पिछले कई दिनों से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फुटपाथ दुकानदारों को हो रही परेशानियों को लेकर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने शनिवार को नगर आयुक्त से मुलाकात किया। इस दौरान मुन्ना सिंह ने नगर आयुक्त को विस्तारपूर्वक जानकारी दी कि कैसे अभियान के दौरान छोटे और गरीब दुकानदारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शहर की सफाई और सुव्यवस्था ज़रूरी है, लेकिन इसके साथ-साथ उन लोगों की आजीविका, सम्मान और मानवता का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई माननीय हाईकोर्ट के आदेश के तहत की जा रही है और नगर निगम की निर्धारित सीमा रेखा से बाहर दुकानों की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने यह भी बताया कि फुटपाथ दुकानदार संघ को तीन दिन का समय दिया गया है, ताकि सभी दुकानदार चिन्हित स्थानों पर ही अपनी दुकानें लगा सकें। साथ ही, सोमवार को फुटपाथ संघ के साथ बैठक कर एक कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया है। मुन्ना सिंह जी ने मुलाकात के दौरान कहा कि विकास तभी सार्थक होगा जब उसमें न्याय और संवेदनशीलता दोनों शामिल हों। उन्होंने शहर की सफाई, कचरा प्रबंधन और बाजार क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर भी नगर आयुक्त के साथ विस्तार से चर्चा किया। पूर्व प्रत्याशी ने जनता की आवाज़ को सर्वोपरि रखते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा लोगों के संघर्ष और हित के साथ खड़ी रही है। उन्होंने हजारीबाग को स्वच्छ, सुंदर और संवेदनशील बनाने का साझा संकल्प दोहराया, ताकि विकास और इंसानियत दोनों साथ-साथ कायम रह सकें। गरीब फुटपाथ दुकानदार संघ अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता संतोष कुमार गुप्ता मोहम्मद सलीम मोहम्मद इम्तियाज शहादत अंसारी जय मंगल पांडे रविंद्र महतो विजय गुप्ता कुंती देवी गीता देवी शांति देवी और भी कई दुकानदार मौजूद थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

📰 🌐 🚀
RIYA WEB TECHNOLOGY
✨ SPECIAL WEBSITE OFFER ✨

दूसरों के News Channel के लिए
काम करके थक चुके हैं? अब अपना चैनल शुरू करें!

अपनी Online पहचान बनाइए, अपने नाम से खबरें प्रकाशित कीजिए और मान-सम्मान के साथ कमाई का अवसर पाइए।

50% OFF
SPECIAL LAUNCH OFFER
₹4,999 ₹9,999
🎁 सीधे ₹5,000 की बचत
✓ Professional Design ✓ Admin Dashboard ✓ Mobile Responsive ✓ Unlimited Space ✓ Lifetime Support
आपका नाम, आपका News Channel, आपकी अपनी पहचान!
RIYA WEB TECHNOLOGY
आपकी डिजिटल पहचान, हमारी जिम्मेदारी!