FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

छठ पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया व्यापक सफाई अभियान

छठ पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया व्यापक सफाई अभियान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सफाई कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। हजार...

छठ पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन द्वारा चलाया गया व्यापक सफाई अभियान


उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सफाई कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई।


हजारीबाग झारखंड 


आगामी छठ पर्व के मद्देनज़र जिला प्रशासन,हजारीबाग द्वारा आज 22 अक्टूबर को व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंजनी अंजन के नेतृत्व में इंद्रपुरी चौक स्थित छठ तालाब परिसर में अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, पत्रकारों एवं आम नागरिकों की उपस्थिति में यह अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं छठ घाट एवं तालाब परिसर का भ्रमण कर सफाई कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जलाशयों की स्वच्छता केवल पर्व-त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह एक निरंतर जन आंदोलन के रूप में जारी रहना चाहिए।
उन्होंने कहा कि शहर के बीचों-बीच स्थित झील और तालाब हजारीबाग की धरोहर हैं और इनका संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के जलाशयों की सफाई एवं संरक्षण में सक्रिय योगदान दें।
मौके पर उपस्थित नागरिकों ने जिला प्रशासन के इस जनहितकारी पहल की सराहना की तथा स्थानीय समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि तालाबों के आसपास अवैध रूप से लगाए गए दुकानों को हटाया जाए, ताकि गंदगी की समस्या दूर हो सके। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने तथा घरों से निकलने वाले गंदे पानी के प्रवाह को तालाबों में जाने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए।
इस सफाई अभियान में नगर आयुक्त,जिला योजना पदाधिकारी,सदर एसडीओ, सहायक नगर आयुक्त एवं नगर निगम कर्मियों के साथ-साथ अनेक स्वयंसेवी संस्थाएँ, स्थानीय नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रशासन ने छठ पूजा के अवसर पर सभी छठ घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस तैयारी की जानकारी दी।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

 

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close