अयोध्या धाम के तर्ज पर सजाया गया बारियातु देवी मण्डप। केरेडारी हजारीबाग केरेडारी प्रखंड के ग्राम पंचायत बारियातु देवी मण्डप परिसर में दिन ...
अयोध्या धाम के तर्ज पर सजाया गया बारियातु देवी मण्डप।
केरेडारी हजारीबाग
केरेडारी प्रखंड के ग्राम पंचायत बारियातु देवी मण्डप परिसर में दिन सोमवार की संध्या 07 बजे 21 सौ दिया जला कर भव्य रूप से दीपावली पर्व मनाई गई। रात पारंपरिक दीपों और विद्युत साज सज्जा से रौशन रही। दीपावली पर लोगों ने अपने घरो, दुकानों व प्रतिष्ठानों को आकर्षक ढंग से सजाया। भगवान गणेश और लक्ष्मी माता सरस्वती की पूजा की। लोगों ने देर रात तक पटाखे छोडे। मिठाईयां व उपहार बांटे और एक दुसरे को बधाई दी। दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। बता दें कि पिछले तीन वर्षो से लगातार बारियातु के देवी मण्डप सह शिव मंदिर परिसर में शिव शक्ति युवा क्लब के सदस्य अक्षय कुमार, दीपू वर्मा, कोलेश्वर कुमार, राजकुमार, घनश्याम कुमार, गणेश मंडल, लखन कुमार, दीपू साव, पिंकू वर्मा, सागर कुमार आदित्य कुमार, अजीत, सुजीत, अमन, पवन वर्मा, सुनील सिंह, कैलाश साव, रोहित साव, पिंटू कुमार, दिनेश कुमार, बिराज कुमार, सहित अन्य सहयोगी द्वारा कार्यक्रम किया जाता हैं।

बना आकर्षण की तस्वीर बारियातु देवी मण्डप 21 सौ जला दीपक।
जब 2100 दीपक जलाया गया तो आकर्षण की तस्वीर के रूप में दिखने लगा बारियातु देवी मण्डप परिसर मानो की अपना देवी मण्डप परिसर पूरा अयोध्या नगरी सा हो गया हो। इस कार्यक्रम में गांव के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने दीपों पूजन में भाग लिया।दीपक जलाने से पहले तुलसी माता, देवी माता और शिव स्थान पर दीप प्रज्वलित किया गया। फिर पूरे आंगन में सजी हुई दीपक को जलाया गया। यह कार्यक्रम तीन वर्ष पूर्व से हर साल दीपावली के दिन दीपक जलाया जा रहा है। वहीं गांव के एक दर्जन से अधिक दुकानों में मां लक्ष्मी श्री गणेशा माता सरस्वती की प्रतिमाएं स्थापित कर पुजा अर्चना की गई। बारियातु के सतघरवा चौक में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से माता लक्ष्मी श्री गणेशा माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया। ग्रामीणों ने देवी मण्डप सह शिव मंदिर परिसर में दीपक जलाकर सुख-समृद्धि की कामना की। महिला-पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने दीपों पूजन में भाग लिया। इस दौरान मुखिया प्रतिनिधि विकास साव, पंचायत समिति सदस्य जागेश्वर साव, कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सह समाजसेवी बालेश्वर साव, वार्ड सदस्य अनिल सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थें।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj -9835533100
No comments