NTPC कोचिंग कक्षाओं का निरीक्षण जागृति महिला संघ की अध्यक्ष ने की। दीपावली पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मां लक्ष्मी की असीम कृपा सभी क्ष...
NTPC कोचिंग कक्षाओं का निरीक्षण जागृति महिला संघ की अध्यक्ष ने की।
दीपावली पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं मां लक्ष्मी की असीम कृपा सभी क्षेत्रवासियों पर बनी रहे।:- जागृति महिला संघ की अध्यक्ष अनीता दास
बड़कागांव हजारीबाग
एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के अंतर्गत संचालित जागृति महिला संघ की अध्यक्ष अनीता दास ने गुरुवार को एनटीपीसी सिकरी कार्यालय परिषद स्थित आईआईटी एवं नीट कोचिंग कक्षाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोचिंग में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उनके अध्ययन की प्रगति की जानकारी ली तथा दीपावली के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। निरीक्षण के दौरान श्रीमती दास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि- हृपढ़ाई केवल एक कार्य नहीं, बल्कि जीवन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। यदि आप मेहनत और निष्ठा से अध्ययन करेंगे तो निश्चित ही सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने अधिकतर समय का सदुपयोग पढ़ाई में करें और भविष्य में देश के विकास में योगदान दें। श्रीमती दास ने कहा कि एनटीपीसी परियोजना शिक्षा के माध्यम से क्षेत्रीय विकास का सशक्त प्रयास कर रही है। जागृति महिला संघ का उद्देश्य है कि इस इलाके के अधिक से अधिक बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आईएएस, आईपीएस बनकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि संघ और एनटीपीसी मिलकर क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में उपस्थित परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने समय का दुरुपयोग न करें और लगन व अनुशासन के साथ आगे बढ़ें। कार्यक्रम का समापन दीपावली की शुभकामनाओं और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की कामना के साथ हुआ। इस दौरान NTPC के वशिष्ठ पदाधिकारी कमला राम रजक, कार्यपालक रजनीश कुमार मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments