कांग्रेस पार्टी शहीदों और क्रांतिकारियों की विरासत की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रही है : मुन्ना सिंह निलांबर–पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा मे...
कांग्रेस पार्टी शहीदों और क्रांतिकारियों की विरासत की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रही है : मुन्ना सिंह
निलांबर–पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा में लगे धनुष को आंशिक रूप से तोड़े जाने पर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने जताई कड़ी आपत्ति
हजारीबाग-झारखंड
झारखंड की धरती के महान क्रांतिकारी शहीद निलांबर–पीतांबर भोगता जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का असामाजिक तत्वों का प्रयास अब जिले की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। गुरुवार को पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने इस घटना को इतिहास और बलिदान की विरासत पर हमला बताते हुए गहरी नाराज़गी जताई। सूचना मिलते ही मुन्ना मौके पर पहुँचे और प्रतिमा की स्थिति का निरीक्षण किया।
प्रतिमा में लगे धनुष को आंशिक रूप से तोड़ने का प्रयास किया गया था। उन्होंने तुरंत ही जिला उपायुक्त और पुलिस कप्तान से फोन पर बातचीत कर विस्तृत जानकारी साझा की और दोषियों को शीघ्र चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की मांग की। सिंह ने कहा कि निलांबर–पीतांबर भोगता झारखंड के महान क्रांतिकारी योद्धा थे। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुँचाने का प्रयास हमारे समाज की अस्मिता और शौर्यगाथा पर चोट है। कांग्रेस पार्टी शहीदों और क्रांतिकारियों की विरासत की रक्षा के लिए सदैव संकल्पित रही है और रहेगी। उन्होंने प्रशासन से प्रतिमा का त्वरित पुनर्निर्माण कराने की मांग की और जनता से अपील की कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों की मंशा को नाकाम करने के लिए एकजुट होकर खड़े हों।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100
No comments