हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा टीम की बड़ी सफलता तीन टॉप उग्रवादी मारे गए। गोरहर/हजारीबाग हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर हजारीबा...
हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा टीम की बड़ी सफलता तीन टॉप उग्रवादी मारे गए।
गोरहर/हजारीबाग
हजारीबाग पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के निर्देश पर हजारीबाग पुलिस एवं कोबरा की टीम के द्वारा संयुक्त अभियान के क्रम में गोरहर थाना क्षेत्र में भा0क0पा0 माओवादी के तीन टॉप उग्रवादी मारे गए। जिसका नाम पर ईनाम रखा गया था। सहदेव सोरेन, केंद्रीय कमेटी मेंबर, इनाम 01 करोड़, दूसरा रघुनाथ हेंब्रेम, झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी मेंबर, इनाम 25 लाख और तीसरा बिरसेन गंझू जोनल कमेटी मेंबर, इनाम 10 लाख, इन सभी के पास तीन एके 47 एवं अन्य वस्तुएं बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा वर्तमान में अभी भी सर्च अभियान जारी है।
वही इस मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन के दो जवान अजय भौमिक एवं सुभ्रतो विश्वास गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों का इलाज हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। स्थिति सामान्य हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 
Ashok Banty Raj - 9835533100
 
 
 
 
 




 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


No comments