FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

गर्री कलां दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति और आस्था का संगम,

गर्री कलां दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति और आस्था का संगम, प्रथम दिन हुआ माता रानी का विधिवत पूजन। गर्री कलां दुर्गा पूजा पंडाल केवल एक धार्मि...

गर्री कलां दुर्गा पूजा पंडाल में भक्ति और आस्था का संगम, प्रथम दिन हुआ माता रानी का विधिवत पूजन।


गर्री कलां दुर्गा पूजा पंडाल केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आस्था का केन्द्र है। यहां हर वर्ग के लोग मिलकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। :- अध्यक्ष पंचायत मुखिया हितनारायण साव


केरेडारी हजारीबाग


 केरेडारी नवरात्र की पावन बेला में गर्री कलां दुर्गा पूजा महासमिति पंडाल में माता रानी की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान और पारंपरिक श्रद्धा के साथ प्रारंभ हो चुकी है। प्रथम दिन शैलपुत्री स्वरूपा मां की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई। भक्तों ने श्रद्धा से पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य और पंचामृत अर्पित कर माता रानी से परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। पूजन और पाठ का कार्य झरपो के विद्वान भारत नाथ पांडे तथा देवी मण्डप में गर्री कलां के पुजारी अशोक पंडित द्वारा कराया जा रहा है। जो विशेष विधि-विधान से माता रानी की आराधना कराएंगे। यजमान के रूप में पंडाल में कोमल महतो, सोहर महतो, दमोदर महतो, वही देवी मण्डप के यजमान महावीर महतो ने प्रथम दिन की पूजा-अर्चना में भाग लिया।

पूजा कमेटी में सक्रिय सहयोग देते हुए अध्यक्ष पंचायत मुखिया हितनारायण साव, सचिव उप मुखिया कैलाथ महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप राम, उपाध्यक्ष  मिथिलेश राम, उपसचिव शंकर महतों महासचिव रामप्रकाश कुमार पूर्व उपमुखिया,   संगठन सचिव नरेश कुमार महतो, उपकोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार महतो, वही मूर्ति निर्माण विभाग पवन गंझु मूर्ति सजावट एवं पुजा प्रभारी शंभु कुमार बुलेट, मेला संचालन प्रभारी रवि कुमार, भगवा झंडा विभाग राहुल कुमार, पुरस्कार वितरण प्रभारी देवनाथ कुमार, झांकी प्रभारी विश्वनाथ कुमार बादल, प्रसाद वितरण प्रभारी हीरालाल महतो, मनोरंजन प्रभारी राजीव कुमार, साउंड लाइट विभाग दीपक कुमार महतो, तथा सलाहकार समिति सदस्य में लक्ष्मीकांत महतो पूर्व मुखिया, मोहन महतो बालेश्वर महतो, संजय पासवान, नरेश राणा, रविंदर पासवान,  बद्रीनारायण कुशवाहा, टिकेश्वर महतो संतोष महतो, कृष्णा राम, संतोष राम, मोती महतो, रामनाथ महतो, केदारनाथ पासवान, कुलदीप राम, प्रयाग महतो, कपिलदेव महतो, चिंतामणि महतो, महेंद्र महतो पूर्व वार्ड सदस्य, अरविन्द कुमार, धनुषधारी राम,रोहित राम, दिलीप गोस्वामी, राजकुमार पासवान ग्रामीण पुलिस, दिनेश विश्वकर्मा, मनोहर पासवान, सबिता कुमारी पूर्व मुखिया, महेंद्र महतो पूर्व वार्ड सदस्य, सतनारायण रजक, नागेश्वर महतो, पुलचंद कुमार, जुगेशर पासवान पूर्व ग्रामीण पुलिस, सुखदेव राणा, विश्वनाथ महतो, वासुदेव महतो विकास कुमार महतो एवं कई युवा उत्साहपूर्वक सेवा कार्य में जुटे हुए हैं।
संध्या के समय माता रानी की आरती के साथ पंडाल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और घंटियों की ध्वनि से गांव के कोना-कोना गूंज उठा। चारों ओर श्रद्धा और उमंग का वातावरण छा गया। एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद वही उल्लास, वही मनोरंजन और वही आशा फिर से पंडाल और भक्तों के बीच लौट आई है।

यहां हर वर्ग के लोग मिलकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। :- अध्यक्ष पंचायत मुखिया हितनारायण साव


 महासमिति के  अध्यक्ष सह मुखिया हितनारायण साव ने कहा कि गर्री कलां दुर्गा पूजा पंडाल केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आस्था का केन्द्र है। यहां हर वर्ग के लोग मिलकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। आपस में दोनों सामुदायिक के ग्रामीणों ने बैठकर शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने का निर्णय लिया। प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा के साथ भक्तों ने अपने जीवन में शांति,शक्ति और समृद्धि की प्रार्थना की। आने वाले दिनों में और भी बड़े पैमाने पर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी। हमारी समिति ने यह संकल्प लिया है कि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान हर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी सदस्य तन-मन-धन से सेवा में लगे हैं और हम चाहते हैं कि यह पर्व हर किसी के लिए यादगार बने। 


कार्यक्रम की विस्तार 


कार्यक्रम में पंचमी से अष्टमी तक गांव के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, नवमी के रात्रि में भव्य भक्ति जागरण और मेला आयोजन में 2 बजे से रंगारंग कार्यक्रम किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

अशोक बंटी राज - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं

       

close