FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Popular Posts

Breaking News

latest

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर केरेडारी थाना परिसर में बैठक हुआ संपन्न

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर केरेडारी थाना परिसर में बैठक हुआ संपन्न। केरेडारी हजारीबाग  केरेडारी थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा पर...

दुर्गा पूजा मनाने को लेकर केरेडारी थाना परिसर में बैठक हुआ संपन्न।


केरेडारी हजारीबाग 



केरेडारी थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गा पूजा पर्व 2025 की तैयारियों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल एवं संचालन थाना प्रभारी विवेक कुमार ने की बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

थाना प्रभारी विवेक कुमार ने उपस्थित लोगों से दुर्गा पूजा के दौरान संभावित समस्याओं पर चर्चा की और सभी से शांति व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। और अफवाहों से बचने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वही अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल ने कहा कि सभी पूजा पंडालों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सभी मेला स्थलो पर सीसीटीवी कैमरा लगाए नहीं तो वीडियो ग्राफी करे ताकि कोई शरारती कर ना सकें, और शराबियों पर विशेष निगरानी रखी जाय। साथ ही सभी दुर्गा मंदिर के पूजा पंडाल के अध्यक्ष को लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया।

प्रखंड विकास पदधिकारी विवेक कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी प्रेम और सद्भाव का पर्व है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा-अर्चना करने का आह्वान किया। 
इस दौरान बैठक में अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल, थाना प्रभारी विवेक कुमार, बीडीओ विवेक कुमार प्रमुख सुनीता देवी, उप प्रमुख अमेरिका महतो, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाह, मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश साव, मुखिया संघ सचिव जितनी देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम रंजन पासवान, मुखिया पार्वती देवी, कुलदीप तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, रविंदर कुमार पांडे, चंद्रिका रजक, महेंद्र रजक, कंचन यादव, आशेश्वर यादव, एस आई अनूप कुमार पंचायत समिति सदस्य रंजीत कुमार, रेशमा प्रवीण, मोहन साव, मोo शमीम, सबिता देवी कुवर साव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं