FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

मेरु सीमा सुरक्षा बल पेंशनभोगियों के प्रति तिमाही बैठक संपन्न।

मेरु सीमा सुरक्षा बल पेंशनभोगियों के प्रति तिमाही बैठक संपन्न।  Meru/Hazaribagh  मेरु प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल मेरू मे...

मेरु सीमा सुरक्षा बल पेंशनभोगियों के प्रति तिमाही बैठक संपन्न। 


Meru/Hazaribagh 



मेरु प्रशिक्षण केंद्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल मेरू में दिनांक 23 सितम्बर 2025 को कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड (वार्ब) की तिमाही बैठक का आयोजन किया गया। सीमा सुरक्षा बल  भारत का एक प्रमुख अर्धसैनिक बल है, जो देश की सीमाओं की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सीमा सुरक्षा बल अपने पेंशनभोगियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेता है। इन कल्याणकारी पहलों के माध्यम से, यह सुनिश्चित किया जाता है कि जिन लोगों ने देश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया, वे सेवानिवृत्त के बाद भी एक सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन जी सकें। यह न केवल पेंशनभोगियों के लिए एक सहारा है, बल्कि यह उन सभी सेवारत कर्मियों को भी प्रेरणा देता है कि बल अपने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं शहीदों के परिजनों के कल्यान के लिए सदैव समर्पित रहता है। सेवानिवृत्त कार्मिक एवं शहीदों के परिजन स्बयं को असहाय न समझे इसके लिए वर्ष 2007 में भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशनभोगी सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके आश्रितों के कल्याण हेतु कल्याण एवं पुनर्वास बोर्ड (वार्ब) का गठन किया गया। सीमा सुरक्षा बल, मुख्यालय की पहल पर वार्ब के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित “परिवार कल्याण केन्द्र” में दिनांक 23 सितम्बर 2025, प्रातः 1100 बजे झारखण्ड व निकटवर्ती राज्यों में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायरमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों पर सुनवाई और निवारण हेतु मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। सेवानिवृत्त कार्मिक व उनके परिजन समय पर आकर जरूरत अनुसार सामान खरीद सके इसलिए संस्थान में स्थित केन्द्रीय पुलिस कैन्टीन सुबह 0900 बजे से खुली रहेगी। वार्ब की बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा बल, मेरू के अनुभवी अधिकारी, लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी भी सेवानिवृत्त कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहेंगे। हजारीबाग संभाग में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत कार्मिकों से आवाहान् किया जाता है कि वे अपने साथियों को भी परस्पर सूचित करें। सभी सेवानिवृत्त कार्मिक व उनके परिजन समय पर प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय मेरू कैम्प हजारीबाग में पहंचकर अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते है। साथ ही आग्रह किया जाता है कि जिन सेवानिवृत्त कार्मिकों की समस्याओं पर पिछली वार्ब मिटिंग में सुनवाई हुई थी, वो सेवानिवृत्त कार्मिक सुनवाई पर हुई कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने के लिए मिटिंग में जरूर सम्मलित हों।


ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग 

Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं