FALSE

Grid

GRID_STYLE
FALSE
TRUE

Breaking News

latest

केरेडारी प्रखंड में डीडीसी योजनाओं का किया निरीक्षण

केरेडारी प्रखंड में डीडीसी योजनाओं का किया निरीक्षण हजारीबाग झारखंड उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने आज केरेडारी प्रखंड का दौरा किया। इस अ...

केरेडारी प्रखंड में डीडीसी योजनाओं का किया निरीक्षण


हजारीबाग झारखंड


उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने आज केरेडारी प्रखंड का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं योजनाओं का गहन निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

दौरे के दौरान उप विकास आयुक्त ने विशेष रूप से मनरेगा योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) एवं अन्य लोकहितकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गति सुनिश्चित करने पर बल दिया। आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का स्थल निरीक्षण भी किया गया। उन्होंने लाभुकों से मिलकर योजनाओं की प्रगति की स्थिति जानी तथा किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि कुछ आवास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहे हैं। इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र गति से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
मनरेगा योजनाओं की समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्यस्थलों का भौतिक सत्यापन किया तथा मजदूरों की उपस्थिति, भुगतान की स्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने निर्देश दिया कि मजदूरों के भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए तथा कार्य स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य विभागीय योजनाओं की भी जानकारी ली। उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद ने प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों तक पहुँचना चाहिए।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी सुमन कुमार रोजगार सेवक नंदकिशोर राम एवं अनीश कुमार राम जेई अंकित कुमार यई विशाल कुमार सलगा पंचायत के मुखिया पार्वती देवी उप मुखिया जागेश्वर कुमार समाजसेवी कुंवर प्रसाद साहू बीएफटी प्रभु कुमार स्वयंसेवक रविंद्र कुमार रोजगार  कृष्ण कुमार महतो सहित पंचायत स्तर के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100

No comments


अपना विज्ञापन बॉक्स लगवाएं