चट्टी बरियातु परियोजना के संस्कृति महिला समिति द्वारा वृक्षारोपण , महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर विशेष पहल केरेडारी हजारीबाग NTPC माइनिं...
चट्टी बरियातु परियोजना के संस्कृति महिला समिति द्वारा वृक्षारोपण,
महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता पर विशेष पहल
केरेडारी हजारीबाग
NTPC माइनिंग लिमिटेड की चट्टी बरियातु कोल माइनिंग प्रोजेक्ट ने संस्कृति महिला समिति के सहयोग से सिकरी साइट कार्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष राखी गुप्ता सहित समिति की अन्य सदस्यों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई।
इस दौरान सीएसआर विभाग द्वारा संचालित तीन माह की ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की लाभार्थी महिलाओं से भी समिति की सदस्यों ने संवाद किया। राखी गुप्ता ने कहा "हमारा प्रयास है कि हम पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दें। जब एक महिला सशक्त होती है, तो पूरा समाज प्रगति की ओर बढ़ता है।"इसके साथ ही संस्कृति महिला समिति द्वारा पगार हाई स्कूल की छात्राओं के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता पर एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें परियोजना की डॉ. निधि ने छात्राओं को स्वच्छता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुई।ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj - 9835533100





No comments